रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने पीड़ित के पुराने दोस्त की आवाज में फोन कर उसके बच्चे के इलाज के लिए रुपये की जरूरत बताई। उसकी बात पर भरोसा कर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बताए गए खाते में कुल 85 हजार रुपये भेज दिए।
कुछ दिन बाद पीड़ित ने अपने दोस्त से फोन पर बातचीत की तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। खोराबार थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये विपक्षी के खाते में होल्ड करा दिए।
पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित बैंक से पत्राचार कर पीड़ित के खाते में 40 हजार रुपये वापस करा दिए गए। कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, साइबर नोडल श्रुति वर्मा, उपनिरीक्षक शिवम यादव समेत साइबर हेल्प डेस्क की टीम शामिल रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फोन पर किसी परिचित की आवाज में रुपये मांगने पर पहले उसकी पहचान की पुष्टि जरूर करें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।