राजू दास के खिलाफ कांग्रेस ने जताई नाराजगी, डिबेट में शामिल नहीं होने का ऐलान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 August 2026

राजू दास के खिलाफ कांग्रेस ने जताई नाराजगी, डिबेट में शामिल नहीं होने का ऐलान


लखनऊ ब्यूरो 

लखनऊ। दूरदर्शन पर आयोजित एक लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित अभद्र भाषा और धमकी दिए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नाराजगी जताई है। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि घटना के विरोध में कांग्रेस ने उन टीवी डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजने का निर्णय लिया है, जिनमें अयोध्या के महंत राजू दास शामिल होंगे।कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, 24 अगस्त को दूरदर्शन पर आयोजित डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद और अयोध्या के महंत राजू दास शामिल हुए थे। कांग्रेस का आरोप है कि बहस के दौरान राजू दास ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और कथित तौर पर मारने की धमकी भी दी।बयान में कहा गया है कि डिबेट में मौजूद दो महिला एंकर भी इस घटनाक्रम से स्तब्ध रह गईं और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। कांग्रेस मीडिया विभाग ने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक और अक्षम्य बताते हुए इसकी निंदा की है।डॉ. सीपी राय ने कहा कि लाइव प्रसारण के दौरान इस तरह की भाषा और व्यवहार लोकतांत्रिक बहस की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित चैनलों की डिबेट में राजू दास को शामिल किया जाएगा, तब तक कांग्रेस पार्टी का कोई भी प्रवक्ता उन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।