रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा ,गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के अंसारी टोला स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर धार्मिक उत्साह के साथ शिरकत की। जुलूस मदरसे से शुरू होकर गहिरा मोड़, इमली चौराहा होते हुए अंसारी टोला गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरा और वापस मदरसा नुरुल इस्लाम पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, मोतीराम चौकी प्रभारी सौरभ सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजू कुमार, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्या, पूर्व प्रधान प्रत्याशी मनोज जायसवाल, संजय निषाद, अशोक पटेल, एसपी यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।
मदरसे के प्रधानाचार्य हाफिज रहमत अली, प्रबंधक मु. इदरीश, सदस्य मु. इरशाद, फारूक अहमद, डॉ. जाकिर, मु. इसराइल, हामिद, नौशाद अहमद, मु. वसीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।