श्रद्धालुओं से भरी पिकप अनियंत्रित होकर पलटी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 August 2026

श्रद्धालुओं से भरी पिकप अनियंत्रित होकर पलटी


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

चार गंभीर सहित  दस लोग घायल।

गोरखपुर/ एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सिसवा उर्फ चनकापुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकप पलटने से चार  लोग गंभीर सहित कुल दस लोग घायल हो गए।
प्राप्त सूचना के अनुसार कुशीनगर जिले के हाटा थाना अंतर्गत संखापार से एक पिकप गाड़ी में बीच मे लकड़ी के पटरे से बांधकर बैठने के लिये डबल डेकर की तरह बनाया गया था जिसमे उक्त गाव के 20 लोग ऊपर और नीचे इस गाड़ी में बैठकर अयोध्या धाम के लिये निकले थे। मंगलवार को दिन में जब पिकप एम्स थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ चनकापुर के मलपुर के सामने फोरलेन पर  पहुची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें आयुष चौहान 13 वर्ष,भुवल चौहान 50 वर्ष,चौथी शर्मा 70 वर्ष,इशरी चौहान 60 वर्ष निवासीगण संखापार
गंभीर रूप से घायल हो गए ।वही प्रभावती देवी 45 वर्ष,रमाकांत 70 वर्ष,छेड़ी गौड़ 55 वर्ष,गीता देवी 40 वर्ष,विन्दा देवी 85 वर्ष,भूषण शर्मा को हल्की चोटे आयी।सूचना पर मौके पर पहुची एम्स थाने की जगदीशपुर चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एम्स अस्पताल भेजवाया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।