रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसडिला रौसड़ स्थित साधन सहकारी समिति के परिसर में बन रहे 250 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। समिति के अध्यक्ष अयोध्या नाथ पांडेय ने उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट फेडरेशन, लखनऊ के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित ठेकेदार की ओर से समिति को निर्माण कार्य से संबंधित स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विभागीय स्तर से मामले का समुचित संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण निर्माण कार्य में भी काफी विलंब हो रहा है अध्यक्ष के मुताबिक निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए अब तक किसी तकनीशियन को नियुक्त कर उनकी उपस्थिति में जांच नहीं कराई गई है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को भी जानकारी दिए जाने की बात शिकायत में कही गई है समिति अध्यक्ष ने मांग की है कि किसी सक्षम तकनीशियन को नियुक्त कर शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
यह शिकायत साधन सहकारी समिति, बिपैक्स बसडिला रौसड़, पिपराइच के अध्यक्ष अयोध्या नाथ पांडेय की ओर से की गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।