घर लौट रही छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे पल्सर सवार बदमाश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 3 September 2026

घर लौट रही छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे पल्सर सवार बदमाश


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास बुधवार शाम 4:00 बजे पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक छात्रा से सरेराह मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी मोहन सिंह की 19 वर्षीय पुत्री स्नेहा सिंह पिपराइच स्थित एक संस्थान से कंप्यूटर कोर्स करती है। स्नेहा अपनी क्लास खत्म करके घर पैदल लौट रही थी। जब छात्रा अपने घर से लगभग 50 मीटर की पर दूरी पहुंची और फोन पर बात कर रही थी, तभी सूना रास्ता पाकर पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने छात्रा के हाथ से लावा कंपनी का स्मार्टफोन छीन लिया और तेजी से बाइक चलाकर फरार हो गए। पीड़ित के पिता मोहन सिंह ने पिपराइच थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई करने और छिना गया मोबाइल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।