रिपोर्ट - कमलेश कुमार
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में निजी वाहन से दोनों घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर पहुंचाया, जहां दोनों का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
घायलों की पहचान जयकरण (20) पुत्र वीरेंद्र निवासी गहिरा पोस्ट ऑफिस टोला और बबलू शर्मा पुत्र रामबेलास शर्मा निवासी गहिरा पोस्ट ऑफिस टोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से सड़क पार कर अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस कार सवारों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।