रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/ जगदीशपुर कस्बा स्थित के श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर पर महिलाओं द्वारा हलषष्ठी पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और जगदीशपुर कस्बा के अगल-बगल की सैकड़ो महिलाओं ने अपने घर से पूजा की थाली लेकर के त्रिदेवा धाम मन्दिर परिसर में आई और सभी महिलाओं ने एक साथ बैठकर पूजा अर्चना की और भगवान से अपने संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की
सोनबरसा प्रतिनिधि के अनुसार मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम द्विवेदी ने हलषष्ठी व्रती महिलाओं को कथा सुनाया और उन्होंने बताया कि यह व्रत श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के स्मरण में किया जाता है उन्होंने बताया कि हलषष्ठी व्रत कथा सुनने और विधि विधान से करने से संतान के ऊपर आने वाले कष्ट दूर होते हैं और उन्हें लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है हलषष्ठी व्रत कथा का पर्व हमें केवल व्रत कथा पूजा का महत्व नहीं बताता बल्कि यह भी सीखना है कि जीवन में सत्य धर्म और सदाचार का पालन करना चाहिए। श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा महिलाओं के व्रत कथा को सुस्जित संपन्न करने के लिए टेंट और दरी की व्यवस्था की गई थी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।