रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गहिरा मोड़ के समीप हुआ, जहां पीछे से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
गहिरा चौहान टोला निवासी करीब 50 वर्षीय रामवेलास यादव बुधवार शाम लगभग सात बजे साइकिल से मोतीराम अड्डा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गहिरा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलने पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामवेलास को उपचार के लिए एम्स, गोरखपुर भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।