सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में छाया मातम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 8 September 2026

सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में छाया मातम


रिपोर्ट - कमलेश कुमार 

मोतीराम अड्डा। खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहां बाढ़न अकटहवा गांव में सोमवार को सर्पदंश की शिकार हुई 45 वर्षीय महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सिरताजी देवी (45) पत्नी स्व. विद्या निषाद को सोमवार को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया था। सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सिरताजी देवी के पति विद्या निषाद की भी कुछ समय पूर्व लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सर्पदंश से महिला की भी जान चली गई। माता-पिता के मौत के बाद तीन बेटियां और एक बेटा बेसहारा हो गये है।

 घटना से गांव में शोक का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।