मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने धारण किए नवदुर्गा के रूप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 17 October 2026

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने धारण किए नवदुर्गा के रूप

पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा मंदिर में मिशन शक्ति-6 के तहत नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन का संदेश देने के उद्देश्य से नवदुर्गा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

नवदुर्गा कार्यक्रम में छात्राओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुति दी। लक्ष्मीना, महिमा, दिव्या, रितिका, शहनाज, संजना, स्मिता, सुकन्या और रिमझिम ने विभिन्न स्वरूप धारण कर नारी शक्ति का संदेश दिया। शहनाज ने मां काली का रूप धारण किया, जबकि छात्र प्रिंस ने महिषासुर की भूमिका निभाई। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में नारी शक्ति के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक अध्यापक एवं शिक्षिकाओं अमिता जायसवाल, सीमा गौतम, गरिमा तिवारी, पूनम यादव और अमरजीत सिंह का प्रमुख सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।