चौरीचौरा। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने बलिया जा रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा सहित पदाधिकारियों का बुधवार को चौरीचौरा में भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा के साथ प्रांतीय मंत्री संजय सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राजेशधर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह तथा मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा सड़क मार्ग से बलिया जा रहे थे।
इसी दौरान चौरीचौरा तहसील गेट पर सरदारनगर ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने ब्लॉक इकाई के कर्मठ मंत्री अनिल कुमार चंद के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने शिक्षकों की ओर से किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए अनिल कुमार चंद की सक्रियता की सराहना की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहा है और आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने तथा शिक्षक हितों के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक मुंशी प्रसाद गौड़, अजय सिंह, संजय कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अमित वर्मा, मनोज कुमार, अरुण यादव, प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद, वृजभूषण सैनी, अनूप कुमार सिंह, जपनन्द प्रसाद गौड़, नलेंद्र चौधरी, विवेकानंद भानु, अदेश जायसवाल, कमलेश, ईशान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।