रिपोर्ट - राकेश कुमार
चौरीचौरा। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की मासिक बैठक रविवार को नगर पंचायत स्थित मोती महल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ पत्रकारों के हित में आगामी योजनाओं पर मंथन किया गया।
बैठक में अगस्त माह में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह की सफलता पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती मिलती है। पत्रकारों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब का विस्तार गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों तक करने के लिए संपर्क और चर्चा का दौर चल रहा है। जल्द ही संगठन को मंडल स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय ने पत्रकारों से संगठन के कोष को मजबूत करने और पत्रकार हित के साथ सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों को बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड की मांग रखी जाएगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, धनंजय पांडेय, अजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, दुर्गेश त्रिपाठी, अनिल वर्मा, विनोद गुप्ता, सर्वेश त्रिपाठी, डॉ. सतीश चंद्र यादव, राजेश वर्मा, कृष्णा, कैलाश प्रसाद बरनवाल, राकेश कुमार, विश्वनाथ यादव, रामदयाल, योगेंद्र वर्मा, ऋतिक गिरी और सुधाकर गुप्ता समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।