गोरखपुर, खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के तरकुलानी रेगुलेटर पर रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश जारी थी।
मृतक की पहचान गहीरा पांडेय टोला निवासी सूरज यादव (25) पुत्र दीनानाथ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज रविवार को तरकुलानी रेगुलेटर पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर खोराबार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम और गोताखोरों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
परिजनों के अनुसार सूरज परिवार का बड़ा बेटा था और परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करता था। उसके पिता के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार रेस्क्यू के बाद शव बरामद होने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।