रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।
गोरखपुर/ एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बुधवार शाम दशहरा मेला लगा और रावण दहन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाजार में जगह-जगह जलेबी की दुकानें भी सजी थीं। बच्चों और बड़ों ने खरीदारी की और मेले का आनंद लिया। मनोरंजन के साधनों और दुकानों के चलते मेले में लोगों की चहल-पहल रही। सोनबरसा बाजार में दशहरा मेला और रावण दहन की परंपरा 1960 से चली आ रही है। इसकी शुरुआत स्वर्गीय सूर्यबली यादव सरपंच ने की थी। अब उनके पुत्र चंद्रकेश यादव के नेतृत्व में यह परंपरा आगे बढ़ रही है।
मेले में लोग परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे। बच्चों में उत्साह रहा और रावण दहन को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
भीड़ को देखते हुए मेले में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सोनबरसा चौकी प्रभारी नीतीश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे।
आयोजन में चंद्रकेश यादव, रिंकू यादव, सोनबरसा बाजार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रजापति, प्रेम प्रजापति, राहुल मोदनवाल, सोनू प्रजापति और मोनू प्रजापति सहित अन्य लोग व्यवस्थाएं संभाल रहे थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।