दो सगी बहनें लापता,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 29 October 2026

दो सगी बहनें लापता,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


 घर से निकली थीं दोनों किशोरियां घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने की तलाशने के बाद पिपराइच पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) में केस दर्ज कर शुरू की जांच।

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

 गोरखपुर/पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पिपराइच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक घटना 27 अक्टूबर की बताई गई है, जबकि मुकदमा 28 अक्टूबर को दर्ज किया गया। एफआईआर के अनुसार, परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी करीब 17 और 21 वर्ष आयु की दो बेटियां 27 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थीं। काफी समय बाद भी दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी और आसपास के संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद परिजन ने पिपराइच थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की परिस्थितियों और एक बेटी के नाबालिग होने के मद्देनजर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में किसी नामजद व्यक्ति का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सौंपी है। पुलिस दोनों की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही लापता होने की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।