window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ-जीवन और जीविका चलाने के लिए मजबूर हुए बीएड टीईटी अभ्यर्थी ,सीएम से मिलने की कर रहे मांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 26 March 2018

लखनऊ-जीवन और जीविका चलाने के लिए मजबूर हुए बीएड टीईटी अभ्यर्थी ,सीएम से मिलने की कर रहे मांग

विश्वपति वर्मा ;

बीएड टीईटी अभ्यर्थी राजधानी लखनऊ के हजरत गंज स्थिति गाँधी प्रतिमा पर पिछले चार दिन से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। लगातार चल रही धरना प्रदर्शन में आज के दिन भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।अयोध्या से आकर धरने पर बैठी महिला अभ्यर्थी गीता सिंह सूर्यबंशी ने तहकीकात न्यूज़ से बात चीत करते हुए बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से बहाल 15 वे संशोधन पर आधारित भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाये ,उन्होंने कहा कि 7 वर्षों से बीएड टीईटी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। महिला अभ्यर्थियों ने सबका साथ ,सबका विकास वाली सरकार से ,पढ़ -लिख कर मजबूरियों का दंश झेल रहे अध्यापक पात्रता पास अभ्यर्थियों के लिए न्याय माँगा है। 

कानपुर से धरने के माध्यम से अधिकार मांगने जीपीओ पंहुची सुमन पाण्डेय ने बताया कि इस सरकार से हम डिग्रीधारकों को काफी उम्मीद थी। लेकिन पिछले कई महीनों से यंहा भी आश्वासन ही मिल रहा है ,उन्होंने बताया कि हमारी 3 साल की बच्ची जब दूध के लिए रोती है तब मन में यही ख्याल आता है कि हम लोगों ने पढ़ने लिखने के दौरान जिंदगी का आधा समय बिता दिया इससे बेहतर होता कि दिहाड़ी की मजदूरी कर लेते कमसे कम  बच्चे दूध के लिए तो न रोते। 

धरना प्रदर्शन पर बैठे सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों ने मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की है ,अभ्यर्थियों कहना है कि  अब हम लोग अपना जीवन और जीविका चलाने के लिए मजबूर हो गए हैं ऐसी स्थिति में आमरण अनशन पर जा कर ही अंतिम सांस लेना बेहतर होगा। बता दें कि अभ्यर्थी मुख्य रूप से 7 दिसम्बर के विज्ञापन पर रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करा कर प्रदेश में रिक्त पड़े 308316 शिक्षकों के पद भरे जाने की मांग कर रहे हैं। 

इस संदर्भ में सर्किल ऑफिसर हजरत गंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया की धरना कर रहे अभ्यर्थियों के पांच सदस्यीय टीम को  मुख़्यमंत्री जी से कल यानी कि मंगलवार की सुबह मुलाकात कराई जाएगी।  

1 comment:

  1. हरित आभार
    आपने बेरोजगार की बेरोजगारी दूर करने की बात की

    ReplyDelete

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।