window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर- खेत खाएं गधा , मार खाएं जुलाहा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 30 August 2018

गोरखपुर- खेत खाएं गधा , मार खाएं जुलाहा


कृपा शंकर चौधरी
तहकीकात न्यूज़ गोरखपुर

गोरखपुर । पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों द्वारा तीन दिन का कार्य बहिष्कार का दूसरा दिन भी जारी रहा जो 31 अगस्त तक रहेगा । कर्मचारियों के अनवरत प्रयास एवं सरकार के अड़ियल रुख के बीच आम नागरिक एवं नौनिहाल  पिस रहे हैं ।

सरकार द्वारा पुरानी पेंशन समाप्त किए जाने के खिलाफ गोरखपुर में भी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है ।  इस बहिष्कार के जरिए कर्मचारी जहां एक तरफ अपनी मांग पूरी कराने के फिराक में हैं तो दूसरी ओर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है  । सरकार एवं कर्मचारी के इस तनातनी के बीच आम आदमी पिस रहा है । संबंधित कर्मचारियों के विभाग में जाकर आम आदमी खाली हाथ लौट रहा है ।

अध्यापकों के कार्य बहिष्कार के कारण विद्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है । विद्यालय में बच्चों के आने पर उन्हें पढ़ाया नहीं जाता है । पढ़ाई न होने से विद्यार्थी इधर उधर घूम रहे हैं ।

गौरतलब है कि सरकार एवं कर्मचारी के इस तनातनी के कारण आम आदमी परेशान हैं। इसलिए सरकार को इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाई जा सके ।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।