window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के 26 अधिकारियों के किए तबादले - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 September 2018

यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के 26 अधिकारियों के किए तबादले

लखनऊ डेस्क- तहकीकात न्यूज़ 

यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के 26 अधिकारियों के तबादले किए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध 10 अधिकारियों को तैनाती दी गई है।
तबादला आदेश के अनुसार वीपी सिंह को बाराबंकी, अरुण कुमार को कुशीनगर, राजीव रंजन मिश्रा को बागपत, मनीराम सिंह को गोंडा, अरविंद कुमार को कौशांबी, माधव तिवारी को देवरिया तथा राम सिंह को फर्रुखाबाद का बीएसए बनाया गया है। 

देवरिया के बीएसए रहे संतोष देव पांडेय को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी के बीएसए विनय कुमार को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बलरामपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।