window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर-शहर के मॉल में वकीलों का हंगामा किया तोड़ फोड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 September 2018

कानपुर-शहर के मॉल में वकीलों का हंगामा किया तोड़ फोड़


जिला संवाददाता-रवि तहकीकात न्यूज़ 
 
गुरुवार को बड़ा चौराहा स्थित ज़ेड स्क्वायर मॉल में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मॉल में आये लोगों में हड़कम्प मच गया और बवाल बढ़ता देख मॉल में शॉपिंग करने आये लोग भागने लगे इस दौरान लोगो ने सौ नम्बर पर पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने वकीलों को समझाबुझाकर शांत किया।








क्या है मामला

आपको बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर में कक्षा 10 में पढ़ने वाली दो किशोरियां घूमने गयी हुई थीं जहां उन्होंने अपनी स्कूटी पार्किंग में पार्क की और सेफ्टी के लिए स्कूटी की डिग्गी में मोबाइल छोड़ दिए जब किशोरियां लौट कर उन्होंने देखा कि स्कूटी की डिग्गी से मोबाइल गायब है जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत उन्होंने मॉल के कर्मचारियों से की तो कर्मचारियों ने उन्हें डेढ़ घण्टे तक अपनी बातों में गोल गोल घुमाते रहे जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने भी अभद्रता कर दी।



कर्मचारियों की अभद्रता का शिकार लड़की ने अपने अधिवक्ता परिजन को फोन कर घटना की जानकारी दी। जहां कुछ ही देर में 1 दर्जन से ज्यादा वकील मॉल में पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटते हुए कर्मचारी से मारपीट की और तोड़फोड़ कर डाली और माल प्रशासन के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद माल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौक़े पर पहुंची पुलिस वकीलों को समझाने में जुटी रही।

सीओ कोतवाली अजय कुमान का कहना है कि मॉल में जो कुछ भी हुआ वह गलत है. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।