window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी-अखिलेश यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 18 September 2018

समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी-अखिलेश यादव

लखनऊ महेंद्र मिश्रा 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ0 जियालाल के साथ जौनपुर, आजमगढ़ के तमाम प्रभावशाली दलित नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जाहिर की कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। 
 
    

सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ0 जियालाल के साथ आज तमाम दलित नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ जौनपुर, आजमगढ़ के प्रभावशाली दलित नेताओं ने सदस्यता ली। 

कांग्रेस छोड़कर कानपुर नगर के दर्जनों प्रमुख नेता भानूवेंद्र प्रताप सिंह के साथ और भाजपा छोड़कर अखिलेश सिंह पूर्व पार्षद के साथ सैकड़ों लोग आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिनेश यादव, संगठनमंत्री जिला कांग्रेस, सज्जन तिवारी, पूर्व प्रधान नीमा सिंह, पूर्व प्रत्याशी संगीता चैहान, के नाम उल्लेखनीय है। भाजपा छोड़कर पार्षद प्रत्याशी  योगेन्द्र यादव, दिग्विजय सचान प्रधान, भानू चंदेल प्रधान, नीतू प्रधान के नाम समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में उल्लेखनीय है।

      

                                                     

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।