window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर एडीजी ने लगाई व्यापारियों को जमकर फटकार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 17 September 2018

कानपुर एडीजी ने लगाई व्यापारियों को जमकर फटकार


जिला संवाददाता- रवि तहकीकात न्यूज़ 

व्यापारी पहुंचे तो थे एडीजी के पास अपनी शिकायत को लेकर लेकिन व्यापारियों की भीड़ देखकर एडीजी साहब का पारा हाई हो गया जहां पहले व्यापारियों को जमकर फटकार लगाई और फिर व्यापारियों के नरम रुख को देखकर मामले की जांच के आदेश भी दिए। 

11 सितंबर को देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कानपुर विज़िट के दौरान सवर्ण स्वाभिमान समिति के लोगो ने और कुछ व्यापारी संगठनों ने राजनाथ सिंह को मौजूदा एससी एसटी एक्ट के विरोध में ज्ञापन देने का प्रयास किया था जिसमें व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने कुछ व्यापारी नेताओ को गिरफ्तार कर चकेरी थाने ले आयी थी बवाल बढ़ता देख पुलिस ने इन व्यापारी नेताओ को निजी मुचलके पर छोड़ दिया था लेकिन व्यापारी ज्ञानेश मिश्रा का आरोप है कि चकेरी प्रभारी अजय सेठ ने खुद उनके साथ व अन्य व्यापारियों के साथ अभद्रता की थी जिसके बाद एसएसपी अनन्त देव तिवारी जी से इसकी शिकायत की थी जहां उन्होंने इसकी जांच एसपी क्राइम को दे दी थी लेकिन तीन दिनों तक कोई भी सुनवाई नही हुई जिसको लेकर आज सैकड़ो की संख्या में व्यापारी एकत्र होकर आज अपना आक्रोश दिखाते हुए फूलबाग से एडीजी कार्यालय तक पहुंचकर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने एडीजी कार्यालय पहुंचकर भी नारेबेजी जारी रखी।


एडीजी का पारा हुआ हाई-और बाद में दिया आश्वशन

एडीजी अविनाश चन्द्र से शिकायत करने पहुंचे व्यापारी संगठनों को कानपुर के एडीजी अविनाश चन्द्र की पहले तो बेरुखी का सामना झेलना पड़ा जहां एडीजी साहब ने ज्ञापन देने आये व्यापारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आप भीड़ के साथ आकर मुझे डरा नहीं सकते और दबाव भी नही बना सकते इसके बाद व्यापारी नेताओ की हवाइयां उड़ गई और व्यापारी नेता सरेंडर करते हुए एक याचक की तरह एडीजी साहब से न्याय की गुहार करने लगे जिसके बाद एडीजी साहब अपने पद का सम्मान रखते हुए नरमी के साथ इन व्यापारियों को उचित न्याय दिलाने की बात कही और इस पूरे मामले की जांच एसएसपी कानपुर को सौंप दी। जिससे व्यापारी के चेहरे खिल उठे।

एडीजी अविनाश चन्द्र ने बताया कि व्यापारियों की जो भी परेशानी है उसकी जांच कानपुर एसएसपी को दी गयी है और इसमें जो भी सत्यता है उस आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।