window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती-केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी से कार्यकर्ता सीधे सम्पर्क करें-महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 September 2018

बस्ती-केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी से कार्यकर्ता सीधे सम्पर्क करें-महेन्द्र नाथ पाण्डेय

जिला संवाददाता तहकीकात न्यूज़


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बालाजी प्रकाश होटल, बस्ती में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में सहभागिता करते हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची में अबतक 52 लाख मतदाताओं के नाम नही हैं और 14 लाख लोगों के नाम फर्जी हैं, कार्यकर्ता नए मतदाता का नाम जुड़वाने में तेजी लाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी से कार्यकर्ता सीधे सम्पर्क करें। 
 




डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी की योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों के कारण आज पूरे देश की जनता में उनके प्रति अपार सम्मान है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 1 करोड़ 46 लाख शौचालय बनवाएं, विधुत कनेक्शन आसान किया। गांव-गांव विधुतीकरण करवाया और गरीब पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री जन अरोग्य के तहत आयुष्मान भारत योजना लागू करके गरीब पीड़ितों को मुप्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई, जिसके तहत एक करोड़ 18 लाख परिवारके 6 करोड़ जनता लाभान्वित होगी। इसी प्रकार मुद्रा योजना के तहत करोङो लोगों ने नए सिरे से अपना व्यापार शुरू किया और व्यापार आगे बढ़ाया।
 
डा0 पाण्डेय ने  कहा कि सपा बसपा सरकार में कभी भी गेहूं, धान आदि फसलों का क्रय नही किया गया लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने फसल आने से पहले जगह जगह धान क्रय केंद्र खोल दिया था ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके।  

प्रदेश सरकार में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है।
 
डॉ पाण्डेय ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि गांव संपर्क अभियान, पिछड़े वर्ग की बैठकें, सभी मोर्चों के प्रदेश कार्य समिति के बैठके आदि कार्यक्रम होने हैं इसके साथ ही बूथ स्तर पर दीवार लेखन जिसमें प्रमुख रूप से पार्टी के नारे पार्टी का निशान लिखे जाएंगे। डा0 पाण्डेय ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विजयादशमी से हर विधानसभा में पद यात्रा होंगी इन पद यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
 
डॉ पांडेय ने कहा कि विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हो रहा है महागठबंधन बना रहा है ताकि अपने व्यक्तिगत स्वार्थो की पूर्ति कर सके लेकिन भाजपा कार्यकर्ता मतदाता एवं जनता से डायरेक्ट कनेक्शन से गठबंधन को ध्वस्त कर देंगे।
 


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।