window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सेवानिवृत्त दरोगा की पीट-पीटकर की गयी हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 September 2018

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सेवानिवृत्त दरोगा की पीट-पीटकर की गयी हत्या



ब्यूरो-लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सेवानिवृत्त दरोगा की पीट-पीटकर की गयी हत्या की हृदय विदारक घटना पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने कहा है कि घटना की तस्वीरें बता रही हैं कि उ0प्र0 में राज्य सरकार का इकबाल कितना कम हो चुका है। हत्यारे इस प्रकार खुलेआम बेरोक-टोक लाठियां बरसाते रहे, जैसे उन्हें प्रशासन का कोई खौफ ही नहीं है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि दिल दहला देने वाली ऐसी नृशंस हत्या की नैतिक जिम्मेदारी आखिर किसकी है? 

उन्होने कहा कि इस नृसंशतापूर्ण हत्या से यह साफ लगने लगा है कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह खत्म हो गया है और अपराधियों को प्रशासन से शह मिल रही है। आज प्रदेश का ऐसा माहौल हो गया है कि कल तक जो खाकी वर्दी पहनकर लोगों की सुरक्षा कर रहा था वही सुरक्षित नहीं है। उन्होने उम्मीद जतायी है कि राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जायेगा और प्रदेश में सरकार के समाप्त होते जा रहे इकबाल को प्रदेश सरकार कायम करने की अवश्य कोशिश करेगी।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।