window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); त्योहारों को लेकर एडीजी ने की समीक्षा बैठक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 September 2018

त्योहारों को लेकर एडीजी ने की समीक्षा बैठक




जिला संवाददाता-रवि 

कानपुर। एडीजी जोन कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय में कानपुर जोन के अधीन समस्त जनपदों के फायर सर्विस के प्रभारी अधिकारी सीएफओ, एफएसओ के साथ आगामी त्योहार दशहरा, दीपावली व अन्य त्योहारों के मद्देनज़र एक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें एडीजी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द इन सभी तैयारियों का खाका खींचा जाए।

इस दौरान एडीजी ज़ोन अविनाश चन्द्र ने सभी आये हुए फायर सर्विस के अधिकारियों से कहा कि फायर स्टेशन्स का स्वीकृत नियतन और उसमें क्या क्या इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध है उसकी समीक्षा की जाए। फायर स्टेशन में उपलब्ध गाड़ियों की सही स्थिति बताई जाए आगामी त्योहारों को देखते हुए आतिशबाजी की फेक्ट्रियो और दुकानों के प्रमाण पत्र देखे जाए और उनका भौतिक सत्यापन किया जाए आतिशबाजी खरीदने के लिए अस्थायी दुकानों को लगाये जाने के लिए लाइसेंस व जहां दुकाने लगनी है उनकी तैयारी की समीक्षा की जाए कोई भी आपदा प्राकृतिक या साम्प्रदायिक दंगा आगजनी जैसी घटनाओ से पार पाने के लिए राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की जाए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।