Friday, 14 September 2018
बस्ती-जिलाधिकारी डा० राजशेखर ने औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया
जिला संवाददाता बस्ती तहकीकात न्यूज़
जनपद के विकास खंड सल्टाैआ गोपालपुर के ग्राम पचांयत
सूरतगढ़ के राजस्व गांव मनवा में जिलाधिकारी बस्ती डा० राजशेखर व सीडीओ
अरवींद कुमार पाडेय ने औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव
में पंहुचे डीएम ने विन्दुवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गांव में
शौचालय के चल रहे निर्माण कार्यों स्थलीय निरीक्षण किया। लाभार्थियों के ओर
से 22 शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा था।जबकि कागजो में पूर्णतया खुले
में शौच मुक्त दर्शाया जा चुका है।इस मामले को देखकर जिलाधिकारी काफी
गम्भीर दिखे और मौजूद कर्मचारियों को एक सप्ताह में शौचालय निर्माण करने का
अल्टीमेंटम दिया।लक्ष्य के अनुसार गांव मे 48 परिवारों को शौचालय का
निर्माण कराना था।वही 22 शौचालयो का निर्माण चलता मिला।
ग्रामीणों
से बिजली की समस्या के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि बिजली
24घंटे में सिर्फ 8 घंटे मिल रही है।और बिल भी नही आती है।
वृद्धा,बिधवा,दिब्यागं पेशनं पीएम आवास के लाभार्थियों की सूची को गांव के
विद्यालय के दीवार पर अंकित कराने के निर्दश दिए।कार्य में धीमी प्रगति पर
एडीओ पचांयत नवनीत मिश्र व ग्राम सचिव रामबहादुर चौधरी को कड़ी फटकार लगाते
हुए काम मे तेजी लाने का फरमान सुनाया।पुन: एक सप्ताह बाद चौपाल लगाने के
लिए कहा। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि गांव में लगे 18 इण्डिया मार्का
हैंडपम्प दूषित जल दे रहे है।जिस पर उन्होंने लगे हैंडपम्प के पानी को पीकर
जांचा और ग्राम प्रधान सुधीर कुमार तिवारी को रिर्पोट करने को कहा।इस मौके
पर ,एसडीएम भानपुर राजेश सिहं,तहसीलदार नवीन प्रसाद, जिलापचांयत राजधिकारी
शिवशंकर सिहं बीडीओ सल्टाैआ मंजू त्रिवेदी,एडीओ आईएसबी रामराज,एडीओम समाज
कल्याण नरेन्द्र ब्रत शर्मा,महेन्द्र यादव,रमाकान्त बर्मा,जितेन्द्र
सिहं,अजय कनौजिया सहित ब्लाक कर्मी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

गरीबों का बस्ती अभी तक यहां कुछ सुनवाई नहीं कोई सुधारें जय हिंद जय भारत हमारा देश तो आजाद है लेकिन लोग
ReplyDelete