window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पूर्व शिक्षा राज्यमन्त्री ने गांधी जी की जयंती के अवसर पर मौन धारण किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 October 2018

पूर्व शिक्षा राज्यमन्त्री ने गांधी जी की जयंती के अवसर पर मौन धारण किया

रिपोर्ट--मोबीन मन्सुरी 
कन्नौज में पूर्व शिक्षा राज्यमन्त्री ने गांधी पूर्व शिक्षा राज्यमन्त्री ने गांधी जी जयंती के अवसर पर मौन धारण करते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त करने के विरोध में दिनभर बैठे रहेे। उन्होंने समाज में हो रहे गलत कारनामों के विरोध में अपना एक दिवसीय मौन अनशन किया इस दौरान उनकी चर्चा पूरे जनपद में होने लगी।

पूर्व राज्य मन्त्री बिजय बहादुर पाल जो कि पेशे से एक अध्यापक भी है। जिन्होंने जीवन भर बच्चों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया और आज जब वह इस समाज में भ्रष्टाचार को देखते है तो उन्हें पुराना समय याद आ जाता है जब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ गांधी जी के समय में आन्दोलन किया था। इसलिए उन्होंने आज इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मौनबृत करके समाज को यह सन्देश दिया कि वह आज भी भष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और जो लोग इस बुराई के खिलाफ बोल नही सकते है तो कम से कम चुप रहकर तो विरोध कर सकते है।


समाज में जो लोग बुराई के खिलाफ नही बोल सकते है जिनके लिए लोगों को आवाज उठानी चाहिए आज वह उसके लिए बोल नही पा रहे है। जिससे समाज में भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसी कारण भ्रष्टाचार के विरोध में गांधी जयंती के अवसर पर मौनबृत करके पूर्व राज्यमन्त्री बिजय बहादुर पाल ने यह संदेश दिया। यह मौन बृत उन्होंने अपने कालेज क्रान्तिकारी शिक्षा सदन इण्टर कालेज में रखा। जहाॅ दूसरी तरफ बच्चे गांधी जयंती के कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।