window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); .मम्मी अगर मैं जीवित बचा तो गनीमत है,मम्मी मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 31 October 2018

.मम्मी अगर मैं जीवित बचा तो गनीमत है,मम्मी मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं

मिडिया डेस्क 


छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा यानी लाल आतंक का वह इलाका जहां के बीहड़ और सन्नाटे में मौत दबे पांव घूमती है। यहां चार खंभे पर टिकी भारतीय व्यवस्था बंदूक के पहरे में सांसे लेती है। कानून धीरे-धीरे सरकता है और अक्सर मुठभेड़ का शिकार होता है। 30 अक्टूबर 2018 मंगलवार को इस व्यवस्था का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता यहां लाल आतंक से मुठभेड़ करती नजर आर्इ। 





राज्य में चुनाव कवरेज के लिए दंतेवाड़ा गई डीडी न्यूज़ दिल्ली की एक टीम पर नक्सली हमला हुआ। कैमरामैन मारे गए, दो जवान शहीद हो गए और जो पत्रकार बचा उसने जीवन और मौत के बीच बचे थोड़े से फासले में अपनी मां को याद किया। डर और दहशत की सिसकियों के बीच उसके मुंह से एक ही आवाज गूंजती रही- 'मम्मी मैं तुम्हे बहुत प्यार करता हूं'।


ये शब्द दूरदर्शन के पत्रकार मोर मुकुट शर्मा ने नक्सली हमले में घायल होने के बाद वीडियो बनाते हुए कहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही मौत से बाजी जीतने वाले इस पत्रकार की बहादुरी को सलाम किया जा रहा है. 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।