window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - कलेक्ट्रेट में पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया उन्हें याद- बताते हुए रास्तो पर किया संकल्पित - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 31 October 2018

कानपुर - कलेक्ट्रेट में पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया उन्हें याद- बताते हुए रास्तो पर किया संकल्पित

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 


आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष भी कहा जाता है। 


आज उनकी 144 वीं जयंती के अवसर पर शहर में कई जगह रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु के बच्चो व युवाओ और बुजुर्गो ने हिस्सा लिया जिसके बाद सभी राजकीय कार्यालयों में देश की अखंडता को लेकर सभी को एक संकल्प भी दिलाया गया इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में भी सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया और कलेक्ट्रट में मौजूद सभी को पटेल जी के द्वारा किये गए कार्यो को लेकर डीएम ने शपथ भी दिलाई।

पटेल जी की वजह से देश आज अखण्ड स्वरूप में है


सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और समस्त कलेक्ट्रेट परिवार के साथ सभी को उनके कर्तव्यों का पालन करने को लेकर शपथ दिलाई। 




कि "मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भर का प्रयत्न करूंगा मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।
डीएम विजय विश्वास पन्त ने बताया कि आज पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य पर जगह जगह रन फार यूनिटी काआयोजन किया गया जिसमें बच्चे, बुजुर्गो ने भी हिस्सा लिया और उन्हें पुरुषकरत किया गया

सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये साथ ही देश की एकता और अखण्डता को लेकर कलेक्ट्रेट में सभी को संकल्पित किया।

उन्होंने कहा कि पटेल जी की वजह से ही आज हमारा देश अखण्ड स्वरूप में है
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर ,विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नगर संजय चौहान ,सिटी मजिस्ट्रेट समेत कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।