window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद-पुलिस कप्तान की रात्रि गस्त - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 5 October 2018

फर्रुखाबाद-पुलिस कप्तान की रात्रि गस्त





रिपोर्ट:-- पुनीत मिश्रा 

पुलिस कर्मियों की लगातार बढ़ रही आत्महत्या करने की घटनाओं को देखते हुये एसपी संतोष मिश्रा ने नया तरीका खोज निकाला| उन्होंने देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से नगर भ्रमण किया और पुलिस कर्मियों के मन की बात भी सुनी| पुलिस कर्मियों को ठीक से कार्य करने के निर्देश भी दिये|


शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर एसपी संतोष मिश्रा आधी रात में फ़ोर्स के साथ आ गये| उन्होंने लाल दरवाजे पर पिकेट डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से मन की बात सुनी| उनसे समस्या के बारे में पूंछा साथ ही अवकाश आदि समय पर मिलने की बात की| एसपी बुलेट से नेहरु रोड, घुमना होते हुये चौक से रेलवे रोड होते हुये रेलवे स्टेशन पंहुचे| जंहा उन्होंने मौके पर मौजूद यात्रियों से वार्ता की और संदिग्धों की तलाशी करायी|उन्होंने रात में मिले पुलिस कर्मियों से साफ एसपी  कहा की कोई भी समस्या होती है तो वह उनसे सम्पर्क कर सकते है| साथ ही मौके पर मिले लोगों से हाथ मिलाकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया| लाल दरवाजे बस अड्डे से एक अपाचे सबार युवक को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया| एसपी के इस अनोखे कदम से पुलिस कर्मियों के साथ ही आम जनमानस में भी एक सकारात्मक संदेश गया है|एसपी संतोष मिश्रा ने  बताया कि रात में नगर भ्रमण किया गया था| 



जिसमे रात में डियूटी करने वाले पुलिस कर्मियों से भी बात की गयी| उनकी समस्या को सुना गया और आम आदमी से भी बात कर उन्हें अस्वस्थ किया गया की पुलिस उनके साथ 24 घंटे है| इसके साथ ही महिलाओं को डायल 100 के विषय में जानकारी दी गयी| पुलिस का प्रयास है की जनता से सीधे जुड़े और उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो| इसका प्रयास किया जा रहा है|पुलिस कर्मियों को भी यह निर्देश है की वह जनता के बीच जाकर सीधे बात करें| प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा दधिबल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ झाँझन लाल सोनकर के साथ ही अन्य फ़ोर्स के साथ मौके पर रहे|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।