window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज- जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं सपा कार्यकर्ता एक नए मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने में लगी हुई हैं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 October 2018

कन्नौज- जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं सपा कार्यकर्ता एक नए मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने में लगी हुई हैं

रिपोर्ट कन्नौज - मोबीन मन्सुरी 
 
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं सपा कार्यकर्ता एक नए मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने में लगी हुई हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने अब आवारा पशुओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। जिले में घूम रहे आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार को सौंपा। वहीँ सपाइयों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तमाम गौशालाओं, चारागाहों की व्यवस्था कर चुकी है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और है। 


भाजपा सरकार में आवारा जानवर सड़को और खेतों में नजर आ रहे हैं। जिससे लोग व किसान परेशान हैं।  यह बात सपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में आवारा पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जनपद कन्नौज भी अछूता नही है। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाका, सभी मार्गों पर इन पशुओं का डेरा लगा रहता है। इन आवारा जानवरों की वजह से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं और लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं।  



ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशु किसानों की फसलों को चैपट कर रहे हैं। किसान रात-दिन फसलों की रखवाली में लगे हैं। कुछ हिंसक पशु बच्चों पर भी हमला कर देते हेैं, जिससे बच्चों मे भी इन जानवरों का खौफ व्याप्त है। सपाईयों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि कहने भर को सरकार इन आवारा पशुओं के लिए तमाम गौशालाओं, चारागाहों की व्यवस्था कर चुकी है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी पुख्ता इन्तजाम आज तक नही किया गया है, इस नाम से आवंटित धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। 



सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले में घूम रहे इन आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे आम जनमानस को इनके आतंक से निजात मिल सके। इस अवसर पर सपा नेता गुड्डा ठाकुर रिषु यादव, अजय, आकाश, अर्चना मिश्रा, दीपक, शाहनवाज मिर्जा, इरफान खान, आकाष दुबे, सुफियान खान, नीलेन्द्र, तोमर, अजय सिंह, जीतू कनौजिया, राहुल कनौजिया, अनुराग यादव, गोलू शर्मा, दिलीप चैरसिया, नवनीत सिंह, यषवीर भदौरिया, लालू प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।