window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मुख्यमंत्री योगी की घोषणा - इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जायेगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 14 October 2018

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा - इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जायेगा

चीफ रिपोर्टर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जायेगा की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल स्वागत योग्य है बल्कि अभिनन्दनीय है। भारतीय जनता पार्टी योगी की इस घोषणा की भूरि-भूरि प्रंशसा करती है। लाखों करोड़ो लोगो कि भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह घोषणा ऐतिहासिक होगी।   


प्रदेश प्रवक्ता डा. मिश्र ने कहा संगम तट प्रयाग का पौराणिक महत्व है। यह सर्वोत्म और उत्कृष्ठ तीर्थ है। तीर्थो का राजा है ‘प्रयागराज' अकबर की निशानी को मिटाकर पौराणिक नाम प्रयाग देना ही श्रेयस्कर है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र है। 

डा. मिश्र ने कहा कि देश के मानस में इलाहाबाद सदैव प्रयागराज ही है। लाखों करोड़ो हिन्दुओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है, योगी की घोषणा। श्रद्धालुओ ने कभी भी इलाहाबाद का नाम स्वीकार नही किया, उसके लिए यह तीर्थराज प्रयागराज ही है। योगी सरकार प्रयाग में होने वाले कुम्भ की तैयारी पूर्ण रूपेण अच्छी तरह से कर रही है। योगी सरकार धर्म के क्षेत्र में तथा धार्मिक पर्यटन में भी ऐतिहासिक काम कर रही है। योगी के इन सभी प्रयासों का भाजपा स्वागत करती है तथा उनका अभिनन्दन करती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।