window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हृदयविदारक घटना से हम लोग स्तब्ध और शोक संतप्त हैं- राजबब्बर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 October 2018

हृदयविदारक घटना से हम लोग स्तब्ध और शोक संतप्त हैं- राजबब्बर

लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी
 
 
 
अमृतसर(पंजाब) में कल दशहरा के मौके पर पुतला दहन देखने के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच स्थित रेलवे ट्रैक पर अचानक दोनों ओर से तेज गति से आयी ट्रेन की चपेट से हुई दर्दनाक घटना में तमाम लोगों की दुःखद मृत्यु हो जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 
 
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिल दहलाने वाली इस हृदयविदारक घटना से हम लोग स्तब्ध और शोक संतप्त हैं। इसके साथ ही इस घटना में बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना करते हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि इस दुःखद घटना के तुरन्त बाद पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कै0 अमरिन्दर सिंह  ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद तथा घायलों की देखरेख और इलाज हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही कांग्रेस के सभी मंत्री, विधायक एवं नेता व कार्यकर्ता तत्काल पीड़ितों की मदद के लिए घटनास्थल पर तुरन्त पहुंचे।
 
अमृतसर में हुई रेल दुर्घटना में मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक  सतीश अजमानी, नईम सिद्दीकी, वीरेन्द्र मदान,हनुमान त्रिपाठी,शिव पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द, बृजेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सुशील दुबे, राजेश सिंह काली, मनोज तिवारी, राजेश सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र, नीरज तिवारी, मो0 नासिर सहित सैंकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।