window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - हिंदूृ-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना भरत मिलाप कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 October 2018

फर्रुखाबाद - हिंदूृ-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना भरत मिलाप कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 
फर्रुखाबाद में रावण वध के बाद भगवान राम की विजय यात्रा के जश्न के बाद राम-भरत मिलाप हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और भरत मिलाप के बाद बार-बालाओं ने भी जमकर ठुमक लगाए।  सुरक्षा में तैनात पुलिस प्रशासन ने अश्लील डांस का जमकर मजे लिए । 



जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने कमाल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और भगवान राम की आरती उतारी। हिंदूृ-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना भरत मिलाप कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। देर रात राम-भरत मिलाप लीला का मंचन श्री रामलीला कमेटी की तरफ से किया गया। 


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में ब्रह्म देव की पूजा अर्चना की। इसके बाद थाने के बाहर कमालशाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और फिर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अंगद की आरती उतारी। एक तरफ थाने के गेट पर उर्स कमेटी की तरफ से कव्वाली तो चौराहे पर रामलीला कमेटी की तरफ से भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ।



रामलीला कमेटी ने बार बालाओं को बुला कर अश्लील डांस करवाया । बार बालाओं के ठुमके देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भरत मिलाप अश्लील डांस कर  ठुमके लगवाने के सवाल पर रामलीला कमेटी के लोग मूकदर्शक बने रहे। कैमरे से बचते नजर आये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।