window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा- सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 October 2018

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा- सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी

चीफ रिपोटर up-चन्द्र मोहन तिवारी  


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के संगठन का विस्तार करते हुये पूर्व सांसद अमीर आलम एवं पूर्व विधायक षिवकरन सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय महासचिव, डाॅ0 यषपाल बघेल एवं ब्रहम सिंह चौधरी बालियान को राष्ट्रीय सचिव तथा तेजपाल सिंह चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इसके साथ ही ब्रजेष चाहर को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विनीत गौतम को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सचिव तथा रतनलाल लखेड़ा को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त कुंवर नरेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी को पष्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव तथा सोहराब गयास को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।




चौधरी अजित सिंह ने रामरस पाल पौनिया को जिलाध्यक्ष मथुरा तथा राहुल चौधरी को जिलाध्यक्ष बिजनौर की कमान सौंपी है। साथ ही अशरफ अली खान को बागपत जनपद का प्रभारी, प्रदीप चौधरी गुडडू केा मथुरा जनपद का प्रभारी तथा अययूब अली को मुजफ्फरनगर जनपद का प्रभारी मनोनीत किया है और एस0 के0 मुखर्जी को प्रवक्ता लीगल सेल के पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी है।


राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिवकरन सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मनोनयन से किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।