window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मेट्रो शहरों से निकल कर भारत के गांवों में बढ़ रहा देह व्यापार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 October 2018

मेट्रो शहरों से निकल कर भारत के गांवों में बढ़ रहा देह व्यापार

विश्वपति वर्मा (सौरभ)

अर्थलाभ के लिए भारत ही नही विश्व भर में वेश्यावृत्ति का एक बड़ा बाजार सजता रहा है जिसे एक बड़ी महिला आबादी अपने आजीविका का साधन मानती रही है।

वर्तमान ही नही प्राचीन काल से इसका प्रचलन चल रहा है लेकिन  जब भारत जैसे देश मे लोकतंत्र और संस्कृति की बात होती है तब भी इसपर पाबंदी लगाने पर सरकार द्वारा कोई कदम नही उठाया गया है।

            प्रतीकात्मक तस्वीर



उठाये भी कैसे वेश्यावृत्ति पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार को उन महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने होंगे जो इस धंधे में उतर गई हैं लेकिन न तो सरकारों द्वारा इन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध कराए गए और न ही

अन्यथा देह व्यापार भारत  के बड़े शहरों से निकल कर अब भारत के गांवों की तरफ भी बढ़ रहा है ,जंहा लड़कियां अपने जरूरत को पूरा करने के लिए पहले प्यार फिर प्यार में धोखा खाने के बाद अपने आपको ही कमाई का साधन मान लेती हैं।

दूसरी तरफ लड़कियों के शरीर को आजीविका का साधन मानते हुए मानव तस्करी का काम भी रुकने का नाम नही ले रहा है  ,और गांव से निकलने वाली लड़कियों को चकाचौंध की रोशनी दिखा उन्हें देह व्यापार के धंधे में लिप्त करा दिया जा रहा है।

ऐसे स्थिति को देखते हुए सरकार ही नही मानवाधिकार आयोग को भी इस पर गंभीरता बरतनी चाहिए नही तो भारत की आत्मा बसने वाली गांवों में भी लड़कियों को हेय दृष्टि से देखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।