window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- अस्पताल में नाईट ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 October 2018

फर्रुखाबाद- अस्पताल में नाईट ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
 
कोतवाली फतेहगढ़ की चौकी कर्नलगंज क्षेत्र मसेनी में एक प्राइवेट अस्पताल में नाईट ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस शव को देखने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी पुलिस ने रात में शव को मर्चरी में भेज दिया ।


सुबह जब घटना की जानकारी मृतक शिवम शुक्ला के रिस्तेदारो व अन्य परिजनों को हुई तो सभी लोग मिलकर कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने अस्पताल में उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा दिया।लेकिन जिस कमरे में युबक ने फांसी लगाई वही पर उसने आत्म हत्या करने से पहले सोसाइड नोट भी लिखकर छोड़ दिया था।जिसमे लिखा था कि मेरे बड़े भाइयों आप लोग हमारी बजह से परेशान रहते हो आप लोग माता पिता का ध्यान रखना हम आपसे विदा ले रहा हूं।जिसका जिम्मेदार हम खुद हूं।और कोई नही लेकिन हम अपने आप से परेशान हूं उसी बजह से यह दुनिया छोड़ रहा हूं। जिसमे किसी को जिम्मेदार न माना जाए।




मुकदमा न दर्ज होने से परिजनों कोतवाली में काटा हंगामा-कोतवाली प्रभारी झांझरलाल सोनकर ने बताया कि जब रात में घटना की जानकारी हुई थी मौके पर जाकर जांच करने के बाद मृतक के पिता को मौके पर वुलाकर शव को फाँसी के फंदे से उतारा गया था।
लेकिन रात में किसी ने कुछ नही कहा था अब मुकदमा दर्ज कराने के लिए हंगामा काट रहे है।मृतक के पिता मुनेश्वरदयाल शुक्ला ने तहरीर दी है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है उन्होंने महिला डॉक्टर के ऊपर परेशान का आरोप लगाया है।जांच की जायेगी उसी आधार पर आगे की कार्यवाही जायेगी।लेकिन गांव दीनदयाल बाग निवासी मृतक के परिजन व रिस्तेदार डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।


आखिर मृतक अपने से क्यो परेशान था-जिस प्रकार से मृतक शिवम ने सोसाइड नोट लिखा उससे आखिर उसके ऊपर क्या परेशानी थी वही एक शब्द की भाइयो झगड़ा मत करना आपस मे प्यार से रहना इसी गुत्थी में पुलिस भी फसी है घर वाले उसकी कहानी बताने को तैयार नही है।वह इतना बड़ा कदम क्यो उठाया है।देखना यह होगा कि पुलिस उसकी तह तक जाती है या नही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।