window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर देहात - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंत्री ने किया शिलान्यास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 29 October 2018

कानपुर देहात - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंत्री ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट- अरविन्द शर्मा

कानपुर देहात क्षेत्र रुरा शिवली के मध्य जुगराजपुर गहलों में अकबरपुर सदर विधायिका प्रतिभा शुक्ल वारसी व अकबरपुर रनिया सांसद देवेंद्र सिंह भोले के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र वासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मिली सौगात।



मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करते हुए कहा कि  हमारा लक्ष्य है हर गाँव व छेत्र में कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से ग्रसित न रहे।वहीँ पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम वादे नहीं काम पर विस्वास करते हैं इसी लिए हमारी सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास, कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं का पूरा फोकस आगे आने वाले2019 के चुनावों पर केंद्रित रहा जिसमे देवेंद्र सिंह भोले को पुनः सांसद बनाने की अपील की।



तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ऱखने की सहमति रखी।क्योंकि गहलो गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुआ का निवास स्थान है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।