Thursday, 18 October 2018
सपा ग्रामीण का कन्याभोज- इस सरकार में बेटियां नहीं सुरक्षित
ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के तत्वावधान में गुरुवार को नवीन मार्केट
स्थित कार्यालय में नवरात्रि के नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया
गया। जहां जिलाध्यक्ष ग्रामीण राघवेंद्र सिंह यादव ने इस कन्या भोज को पूरे
रीति रिवाजों के साथ सम्पादित किया। जहां सपा ग्रामीण कार्यकर्ताओ ने पूरे
रीतिरिवाजों के साथ कन्याओ के पैर धोकर तिलक किया और आरती करते हुए उन्हें
भोज कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सरकार अपराध रोक पाने में विफल
इस
अवसर पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कन्याओ को देवी का
रूप माना जाता है और हम सभी को बहन बेटियों का सम्मान करना चाहिए जहां एक
तरफ मां दुर्गा के अवतार के रूप में कन्याओं का समय सम्मान किया जाता है।
वहीं भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में पूरी
तरह विफल साबित हुई। तमिलनाडु में मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर अब तक
चुप्पी साधे हुए है आज पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूरी तरह
त्रस्त है और जनता सब कुछ जान चुकी है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अबरार आलम
खाॅ ने बताया कि बेटियों महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार और दुर्व्यवहार के
लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है कानून व्यबस्था पूरी तरह से चरमरा
चुकी है। महंगाई को लेकर जनता की कमर टूट चुकी है युवा बेरोजगार हो चुके
हैं व्यापारी जीएसटी के मार से परेशान है और भाजपा सरकार आंख मूंद कर बैठी
हुई है साथ ही पूंजीवादीयो को सम्मान देने वाली भाजपा सरकार ने देश की
अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। अब जनता जान चुकी है आगामी 2019 में होने
वाले चुनाव में जनता गद्दी से हटाकर देश का स्वाभिमान वापस लाने का काम
करेगी। इस अवसर पर अबरार आलम खाॅ, सुनील यादव अंजना कटियार ,मंजू
यादव,आलोक विक्रम सिंह ,श्याम सिंह,अजीत यादव ,गोपाल रस्तोगी,शिवम
यादव ,अमन राजपूत ,जमील अहमद ,ग्रीस कुरील, एमडी सिंह ,शिव कुमार
साहू ,प्रदीप यादव ,सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

Thanks
ReplyDelete