window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती - रणवीर इंटरनेशनल स्कूल एनुअल स्पोर्ट वीक 2018 - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 November 2018

बस्ती - रणवीर इंटरनेशनल स्कूल एनुअल स्पोर्ट वीक 2018

 
रिपोर्ट - राज आर्या
 
खेल में जीतने से ज्यादा महत्व रखता है उस खेल में हिस्सा लेना और प्रतिस्पर्धा करना। खेलन सिर्फ हमें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है बल्कि जीवन प्रत्येक मोड़ पर अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है।
 
 
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने रुधौली में रणबीर इंटरनेशनल स्कूल मे चल रहे वार्षिक खेल सप्ताह के समापन पर कहीं। इसके पूर्व मुख्यअतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद खेल सप्ताह में के दौरान विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले येलो हाउस के निहाल मिश्रा, विश्वास शर्मा रेड हाउस के अभिषेक चौहान ग्रीन हाउस के विवेक चौधरी ब्लू हाउस के आदित्य राज सोनी आदि को मेडल एवम शील्ड देकर सम्मानित किया। 
 
 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रजवंत सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, रामकेवल सिंह, निदेशक श्री आनंद उपाध्याय, प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर पूजा शर्मा, सोमदत्त वर्मा, आशुतोष, नितेश पाठक, प्रतिभा पांडेय, अवधेश चौधरी, सत्येंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।