window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती/रुधौली -कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में चेयरमैन ने लगाई चौपाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 November 2018

बस्ती/रुधौली -कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में चेयरमैन ने लगाई चौपाल



रिपोर्ट - राज आर्या

नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन ने वार्ड न 15 कीर्तिकर निषाद नगर में चौपाल लगाकर वार्ड वासियो को होने वाले विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन धीरसेन निषाद ने बताया कि सडको की समस्या का निस्तारण हो गया है ऐसे में वार्ड सात सडको का कार्य है जल्द ही शुरू हो जायेगा और वार्ड में कुछ ज़मीन खाली पड़ी हुई है जिस पर वार्ड वासियो सहमति से विवाह घर बनवाने को भी कहा। वार्ड निवासी राजपति, कोमल ने राशन कार्ड की समस्या बताई की राशन कार्ड नही है जिस चेयरमैन ने जल्द ही बन जाने को कहा ऐसे में वार्ड में कोई समस्या न रहे ताकि जो जिस श्रेणी में आता है उस परिवार को वो लाभ मिलेगा और सड़क, नाली, शौचालय की समस्या को ख़त्म करने को कहा 

जिससे वार्ड वासियो का सपना पूरा होगा । इस दौरान वार्ड वासियो आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी बताया की इस योजना के दायरे में गरीब ,वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिको को पेशेवर श्रेणियों को रखा गया है नवीनतम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना (एसईसीसी) के हिसाब से गावों के ऐसे 8.03 करोड़ और शहरो के 2.33 परिवारो को शामिल किया गया है। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजाना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये की कवरेज दी जायेगी और वे सरकारी या  निजी अस्पताल में कैशलेश इलाज करा सकेंगे।अनुमान के मुताबिक इस योजना के तहत अब देश के करीब 10 हज़ार अस्पतालों में ढाई लाख से ज्यादा बेड गरीबो के लिए रिज़र्व हो जायेंगे

क्योंकि यह योजना पूर्णतया निश्पक्ष एवं पारदर्शी है। केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर सभासद चंद्रशेखर निषाद, गुड्डू, सहित समस्त वार्ड वासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।