window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - शहर में नही थम रही मुठभेड़ की घटनाएं 25 हजार का इनामी फिर हुआ मुठभेड़ में जख्मी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 15 November 2018

कानपुर - शहर में नही थम रही मुठभेड़ की घटनाएं 25 हजार का इनामी फिर हुआ मुठभेड़ में जख्मी

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

कानपुर देर रात चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और 25 हज़ार के इनामिया शातिर लुटेरा के बीच हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गयी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
पढ़िए क्या है मामला

चकेरी थाना क्षेत्र के अतंर्गत और किदवई नगर व गोविंद नगर में लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा शातिर लुटेरा गुल्लू आफताब जिसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम भी है और शहर के कई थानो में उसके ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज है पुलिस लगातार इसकी तलाश में थी जहां देर रात इसे मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया जहां इसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। वहीं तड़के सुबह इस शातिर लुटेरे ने पेट मे दर्द की शिकायत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस के जवान इसे कांसीराम अस्पताल ले जाने लगे और मौका पाते ही शातिर अपराधी गुल्लू ने दरोगा की पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और वहां से भागने लगा जिसके बाद तो हड़कम्प मच गया जहां शातिर अपराधी गुल्लू ने पुलिस के ऊपर दो राउंड फायर झोंके वही जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी तीन राउंड फायर झोंके जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी जिस पर वह वहीं गिर पड़ा पुलिस ने उसे जख्मी हालत में ले जाकर कांसीराम असपताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है

क्या कहना है अधिकारी का

एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि यह शातिर अपराधी वर्तमान में किदवई नगर,गोविंद नगर और चकेरी क्षेत्र में लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी था इसके ऊपर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है तड़के सुबह पेट दर्द की शिकायत पर इसे अस्पताल ले जाने लगे जहां इसने साथ मौजूद दरोगा की पिस्टल निकाल ली और भागने लगा ।जवाबी फायरिंग में इसके पैर में गोली लगी है फिलहाल उसे पकड़कर कांसीराम में भर्ती कराया है। ।
 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।