window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); संतकबीरनगर - ड्राइवर की लापरवाही से बच्चे की गई जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 14 November 2018

संतकबीरनगर - ड्राइवर की लापरवाही से बच्चे की गई जान

जिला संवाददाता  संतकबीरनगर

मेंहदावल थाना क्षेत्र के पार्वती इंटरनेशनल स्कूल सोनौरा में ड्राइवर की लापरवाही के कारण छात्रा की जान चली गई। बुधवार को बीमापार बौरव्यास मार्ग पर स्थित ग्राम खजुरा से प्रतिदिन की भांति स्कूल की बस से समीक्षा दुबे 6 पुत्री बबलू दुबे  स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन बुधवार को बस में बच्ची द्वारा चढ़ते समय बस चालक द्वारा बस को आगे बढ़ा दिया,जिससे बस के चपेट में आने से बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



चालक की लापरवाही से बच्चे की जान चली गई,चालक को जैसें ही इस बात की जानकारी हुई, मृत बच्ची की लाश को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी मेहदावल पुलिस व परिजनों के साथ विद्यालय प्रशासन को दी,छात्रा के बाबा ईश्वर चन्द्र के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।