window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - इस पद यात्रा के माध्यम से समाज मे मन्दिर निर्माण के लिये मजबूत सन्देश जाएगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 17 November 2018

कानपुर - इस पद यात्रा के माध्यम से समाज मे मन्दिर निर्माण के लिये मजबूत सन्देश जाएगा

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 

प्रमुख आध्यात्मिक गुरू देवकी नन्दन ठाकुर ने आज कानपुर में कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो अगला लोकसभा चुनाव सिर्फ राम मन्दिर मुद्दे पर लड़ा जा सकता है। इसके लिये उन्हें सिर्फ संसद के शीतकालीन सत्र में मन्दिर निर्माण के लिये अध्यादेश लाना होगा। 
 
 
भागवत कथा के जरिये अध्यात्म का सन्देश पहुॅचाने वाले सन्त देवकी नन्दन ठाकुर आज कूटनीति की भाषा बोलते नजर आये। उन्होने कानपुर में प्रवचन मंच से कहा कि सरकार साफ करे कि क्या वो अगला चुनाव राम मन्दिर मुद्दे पर लड़ने का साहस रखती है। ठाकुर ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिये बिल लाया जाय। संसद में बिल पर बहस के दौरान देश के सामने साफ हो जायगा कि कौन कौन सी पार्टी मन्दिर के समर्थन में है और कौन विरोध में। इसके बाद मतदाता लोकसभा चुनाव में अपना रूझान तय कर सकेगें। 
 
 
देवकी नन्दन ठाकुर ने कहा कि वे 18 मार्च को कानपुर में अपनी भागवत कथा पाण्डाल से प्रसिद्ध आन्नदेश्वर मन्दिर तक हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा करेगें। इसी तरह की पदयात्राऐं लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में आयोजित होंगी, इससे वे सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक जनभावनाओं को पहुॅचाया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।