window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भारतीय जनता पार्टी हमारी शत्रु नम्बर एक है - दीपक मिश्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 5 November 2018

भारतीय जनता पार्टी हमारी शत्रु नम्बर एक है - दीपक मिश्र

चीफ रिपोटर up - चन्द्र मोहन तिवारी



प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रवक्ता एवं समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी शत्रु नम्बर एक है और पीएसपी की सीधी लड़ाई, भाजपा व उसकी साम्प्रदायिक सोच है।


सामरिक, वैदेशिक, आर्थिक व वैचारिक मोर्चों पर पूर्णतया असफल होने के बाद भाजपा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की सियासत करने लगी है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का बयान देश की समरस संस्कृति के विपरीत और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का वक्तव्य हास्यास्पद है। दोनों के बयान भ्रम फैलाकर स्वार्थ-पूर्ति करने वाले हैं। हर सच्चा भारतीय चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान, सहिष्णुता व समरसता में आस्था रखता है। वह सभी धर्मों की मान्यताओं, पूजाघरों व देवताओं का समान आदर करता है।

मंदिर के पास मस्जिद या मस्जिद के पास मंदिर बनने से हिन्दू न कभी असहिष्णु हुआ है न होगा। हिन्दु वसुधैव कुटुम्बकम् को अपना मूल मंत्र मानते हुए ईश्वर अल्लाह तेरो नाम मुसलमानों के साथ बैठकर सदैव गाता रहा है। उमा भारती जी देश के मुसलमानों को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से धमकाना बन्द करें। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का बयान कि क्या राम की मूर्ति लंका में बनेगा? उनकी अज्ञानता और षडयंत्रकारी सोच को दर्शाता है। लंका में लगभग 30 लाख हिन्दू हैं जो पूरी आबादी के 12.6 प्रतिशत के बराबर हैं। लंका में भगवान राम की लाखों मूर्तियां स्थापित व पूजित हैं। ऐसा मूर्खतापूर्ण बयान देकर उन्होंने भारत व लंका के बीच भ्रम फैलाने का निंदनीय कार्य किया है। ऐसे बचकाने बयान से भाजपा नेताओं को बचना चाहिए, इससे जनता में राजनेताओं का मजाक बनता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।