window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - यूपी और राजस्थान के बीच शुरू हुई कांटे की जंग-रणजी का रण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 28 November 2018

कानपुर - यूपी और राजस्थान के बीच शुरू हुई कांटे की जंग-रणजी का रण


ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 
 
ग्रीनपार्क स्टेडियम में राजस्थान व उत्तर प्रदेश के बीच रणजी मुकाबले का आगाज़ हो गया कल दोनो टीमों ने नेट में काफी देर तक पसीना बहाया था यूपी की टीम में हालिया खराब फार्म से जूझ रहे बल्लेबाज सुरेश रैना भी है जिन्होंने नेट प्रेक्टिस पर जमकर पसीना बहाया। आज यूपी की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और राजस्थान की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 

सबकी नजर रैना पर

ग्रीनपार्क में आज यूपी और राजस्थान के बीच रणजी मैच शुरु हुआ खास बात यह कि यूपी और राजस्थान दोनो टीमें बहुत मजबूत है दोनो टीमें अपने ग्रुप की सर्वश्रेष्ठ टीमें है और दोनों ने अभी तक के अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की है यूपी के कप्तान अक्षदीप नाथ ने टॉस जीत कर राजस्थान की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था जहां आज पहले दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 84 ओवरों में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए है राजस्थान के अमित कुमार गौतम ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाकर अंकित राजपूत का शिकार हुए  । यूपी की तरफ से अंकित राजपूत ने 4 विकेट और यश दयाल ने एक एक विकेट लिया ।
 
 
इस बार के रणजी मुकाबले में सबकी नजरें अपने सबसे खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय क्रिकेटर् सुरेश रैना पर रहेगी , सुरेश रैना इस रणजी मैच का हिस्सा है और वह इस मैच में बढ़िया परफार्मेंस देकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।