window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर-मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल से हुआ फरार ,एक दरोगा व दो सिपाहियों पर गिरी गाज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 28 November 2018

कानपुर-मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल से हुआ फरार ,एक दरोगा व दो सिपाहियों पर गिरी गाज

 
 
ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
 
शहर को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस बदमाशो का सफाया करने में जुटी हुई है  आये दिन शहर में मुठभेड़ हो रही है जिसके चलते हाफ एनकाउंटर कर पुलिस कई इनामी बदमाशो को गिरफ्तारकर उन्हें जेल भी भेज चुकी है इसी के चलते बुधवार को बाबूपुरवा में हुई पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ को पुलिसकर्मी चकेरी स्थित काशी राम अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बदमाश  आरिफ मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।जिसके चलते एसएसपी अनंत देव् ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया और उनके ऊपर जांच के आदेश दे दिए। 
 
कानपुर पुलिस लगातार हॉफ एनकाउंटर कर शातिर बदमाशो को दबोचने में जुटी हुई है वही बुद्धवार को  उस वक्त पुलिस की हीलाहवाली सामने आई जब बाबूपुरवा में मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश आरिफ उर्फ़ मट्टू घायल हो गया और जिसे  पुलिसकर्मी काशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। दो सिपाही अपराधी आरिफ की निगरानी कर रहे थे जबकि एसआई अस्पताल से बाहर थे अस्पताल से भागने के लिए बदमाश आरिफ प्लानिंग बनाकर बाथरूम में गया और खिड़की के रास्ते फरार हो गया जब आरिफ काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो सिपाहियों को शक हुआ वह जब बाथरूम में गए तो वहाँ पर आरिफ नहीं था जिसके चलते सिपाहियों के होश उड़ गए और वह भी मौके से भाग  निकले दरोगा को जब इस बात की जानकारी हुई।  तो वह अस्पताल से भागने के चक्कर में अपनी कैप छोड़कर चलते बने। इस घटना के पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद घटना की जानकारी जिले के कप्तान  अनन्त देव तिवारी को हुई तो उन्होंने घटना को गंभीरता से हुए एसआई धीरेन्द्रर और कांस्टेबल प्रभांशु,और रिषभ को सस्पेंड कर  को सस्पेंड कर उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।