window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज - बिना कनेक्शन के ही आ रहा विधुत बिल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 21 November 2018

कन्नौज - बिना कनेक्शन के ही आ रहा विधुत बिल

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी 

कन्नौज में विधुत विभाग की लापरवाही का एक मामला उस वक्त सामने आया जब कन्नौज के तहसील दिवस के दौरान एक फरियादी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसने विद्युत कनेक्शन के लिए सभी कार्यवाही पूरी करने के बाद कनेक्शन के लिए कहा लेकिन आज दिन तक उसका बिजली का तार ट्रांसफार्मर से नही जोड़ा गया और बिजली का बिल आने लगा। 


कन्नौज के पैंदाबाद के खिदरपुर बाग निवासी लवकुश पुत्र रामरतन ने अपने नाम से पूर्व में विद्युत कनेक्शन सं0- 1581111232/956 दो किलोवाट का करवाया था। जिसके बाद दो इंच की बोरिंग हेतु तीन किलोवाट का कनेक्शन कराया लेकिन इसके बाद भी विभाग द्वारा लापरवाही करते हुए लवकुश का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से नही जोड़ा गया और विद्युत बिल लगातार आने लगा।



इसी बात से परेशान होकर विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ लवकुश ने तहसील सदर पहुंचकर पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की जिसके बाद इस मामले की जाॅच के आदेश दे दिये गये है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।