window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर - जिले में बढ़ रही आपराधिक घटना कुड़वार थाना क्षेत्र में साले ने मारी जीजा को गोली मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

सुल्तानपुर - जिले में बढ़ रही आपराधिक घटना कुड़वार थाना क्षेत्र में साले ने मारी जीजा को गोली मौत


रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव प्रभारी सुल्तानपुर


सुल्तानपुर,कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में श्रीकांत उर्फ सोनू मिश्र (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ा और उनकी बाइक फूंक दी।मृतक के भाई हरिकांत ने बताया कि उसके बड़े भाई उमाकान्त की पत्नी अर्चना से बुधवार शाम को श्रीकांत किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।


जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह अर्चना के मायके पट्टी थाना कूरेभार से उसके पिता गिरिजेश अपने बेटे रजनीश व गोलू और रिश्तेदार अशोक के साथ तीन अन्य लोगों को लेकर बाइक से पहुँचे और श्रीकांत को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच रजनीश ने श्रीकांत को गोली मार दी।गोली लगने से श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई।फायरिंग की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया उनकी बाइक आग के हवाले कर दी।मामले की जानकारी पर पुलिस कर्मी पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।