window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज --- नन्हा रेंचो को मिला प्रथम स्थान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 28 November 2018

कन्नौज --- नन्हा रेंचो को मिला प्रथम स्थान



 रिपोर्ट-मोबीन मन्सुरी

अगर आप में कुछ करने का जूनून हो तो उम्र मायने नही रखती। कन्नौज में ऐसे ही एक जुनूनी किशोर ने ऐसी डिवाइस बनाई है . जो आँखों से दिव्यांग लोगों के लिये आँख का काम करेगी। जी हाँ आँखों का काम। चश्मे में लगाई गयी इस डिवाइस को पहनकर दिव्यांग बिना किसी सहारे के कहीं भी आ जा सकते हैं। डिवाइस लगाने से उन्हें एक मीटर दूरी से पता चल जाएगा की आगे कुछ है।  कन्नौज के इस छात्र गौरव विश्वास को उड़ीसा प्रदेश मे आयोजित विद्या भारती अखिल भारती द्वारा ज्ञान विज्ञान मेले मे दिव्यांगो के लिये बनाये लेसर चश्मे के लिये प्रथम  पुरस्कार मिला है ।


14 वर्षीय गौरव विश्वास । गौरव के पिता पेशे से डॉक्टर हैं जो घर के पास ही अपना क्लीनिक चलाते हैं । बचपन से ही गौरव को साइंटिस्ट बनने का चस्का लग गया । और उसने अपने कमरे को ही प्रयोगशाला बना डाला । अपनी छोटी सी लैब में गौरव दिन रात खोज करने में जुटा रहता है । कई दिन की मेहनत के बाद उसने चश्मे में एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो आँखों से दिव्यांग लोगों के लिये वरदान साबित हो सकती है।
 

कान्यकुब्ज शिक्षा ऐवम समाज सेवा समिति कन्नौज के द्वारा छात्र गौरव विश्वास को उड़ीसा प्रदेश मे आयोजित विद्या भारती अखिल भारती द्वारा ज्ञान विज्ञान मेले मे दिव्यांको के लिये बनाये लेसर चश्मे के लिये प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर सम्मानित किया इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने छात्र का हौसला अफजाई करते हुये कहा हम सभी कन्नौज वासी आप पर गर्व करते है और आज इस मौके पर ये वादा भी करते है आपकी सफलता मे किसी भी प्रकार क़ी रुकावट आने पर समिति के लोगो द्वारा आपकी हर सम्भव मदद क़ी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।